लेखनी प्रतियोगिता -05-May-2023
कौन चाहता है... बुद्ध होना
अपने अपने दिल में
झांक और
विचार कर
सच कहना कि,
आज कौन चाहता है...
बुद्ध होना
और
परखा जाए वो भी
बुद्धिमत्ता के किसी भी पैमाने पर...
लगातार मिलने वाली इन
आलोचनाएँ और दिलों में
भीतर तक बार-बार बेधते
कटुता के पनपते
शब्द बाण सहकर...!
आज कितना आसान है ना...
कैसा भी झूठ बोलकर
किसी के दिल में
एक विशेष स्थान पा लेना
इन आत्ममुग्ध हृदयों में
इच्छित पद पर
इस प्रियता की
लालसा को अपनाकर...!
© उषा शर्मा
Shashank मणि Yadava 'सनम'
06-May-2023 08:58 AM
Nice
Reply
Punam verma
06-May-2023 08:51 AM
Very nice
Reply
Abhinav ji
06-May-2023 08:10 AM
Very nice 👍
Reply